Radhe Shyam Release Date :प्रभास की आने वाली नई फिल्म राधे श्याम रिलीज डेट से पर्दा उठा गया है।

Radhe Shyam Release Date :प्रभास की आने वाली नई फिल्म राधे श्याम रिलीज डेट से पर्दा उठा गया है।

Spread the love

witness the biggest war between love and destiny .

2 फरवरी 2022 की सुबह सुबह  बाहुबली एक्टर  प्रभास ने  अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर  अपने आने वाली नई फिल्म Radhe Shyam (राधे श्याम)  रिलीज डेट  से पर्दा उठा दिया है  प्रभास की अपकमिंग फिल्म  भारतीय पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है,  जिसमें प्रभास और पूजा हेगड़े ने अभिनय किया है।

New Radhe Shyam release date

पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म  राधेश्याम हमें   प्रभास और पूजा हेगडे  के बीच प्यार और उनके किस्मत के बीच सबसे बड़े युद्ध का गवाह  बनाएगा । फिल्म की मुख्य फोटोग्राफी 6 अक्टूबर 2018 को हैदराबाद, इटली और जॉर्जिया में फिल्मांकन के साथ शुरू हुई। राधेश्याम को 1970 के दशक के यूरोप में सेट  किया गया है।

Delay

प्रभास की  अपकमिंग फिल्म  राधेश्याम  की रिलीज डेट  पिछले 1 साल में  दो बार  बदली   जा चुकी है और आज  2 फरवरी 2022  कि सुबह  फिल्म के लीड एक्टर प्रभास ने  अपने इंस्टाग्राम पर  इस बात की जानकारी दी कि  राधेश्याम  जिसमें  पूजा हेगड़े और  प्रभास लीड रोल में दिखाई देंगे  वह फिल्म अब  11 मार्च 2022 को  रिलीज होने वाली है ।

 बाहुबली एक्टर  प्रकाश के द्वारा   शेयर किए गए राधेश्याम के रिलीज  डेट वाले पोस्टर में  आप एक सबमरीन को  समुंदर के ऊंची ऊंची लहरों के बीच  आग में   लिपटे देख सकते हैं और पोस्टर पर लिखा हुआ है विटनेस  द  बिगेस्ट वार  बिटवीन लव एंड डेस्टिनी/witness the biggest war between love and destiny .

READ MORE : Upcoming Prabhas Movies 2021- 2022

यह फिल्म मूल रूप से 30 जुलाई 2021 को रिलीज़ होने वाली थी, हालाँकि, भारत में COVID-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। बाद में जुलाई 2021 में, यह घोषणा की गई कि फिल्म 14 जनवरी 2022 को रिलीज होगी, लेकिन जनवरी की शुरुआत में, यूवी क्रिएशंस ने घोषणा की कि ओमाइक्रोन संस्करण के कारण फिल्म को स्थगित कर दिया गया था।

और अब 2 फरवरी 2022 में, यह घोषणा की गई कि यह फिल्म 11 मार्च 2022 को रिलीज़ होने वाली थी। फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज़ करने की योजना है।

READ MORE:Salaar: Shruti Haasan को जन्मदिन के अवसर पर स्पेशल पोस्टर में Aadya (आद्या)के रूप में पेश किया गया।

एक्टर प्रभास और  पूजा हेगड़े  की   पीरियड रोमांटिक ड्रामा  राधेश्याम  के डायरेक्टर और राइटर  दोनों ही जो राधा कृष्ण कुमार  है,इसे तेलुगु और हिंदी भाषाओं में एक साथ शूट किया गया है। फिल्म  का प्रोडक्शन यूवी क्रिएशंस, गोपी कृष्णा मूवीज और टी-सीरीज द्वारा मिलकर किया जा रहा है ।

Prabhas And Pooja in Radhe Shyam

 फिल्म में प्रभास  हस्तरेखाविद् हाथो की लकीरे पढ़ने वाले  जिसका नाम  विक्रमादित्य  के रोल में दिखाई देंगे  और पूजा हेगडे  , प्रेरणा  नाम के डॉक्टर  के रोल में दिखाई  देंगी  ।  फिल्म  राधेश्याम को 1970 के दशक के यूरोप में सेट, फिल्म का  सिनेमैटोग्राफी   मनोज परमहंस द्वारा नियंत्रित किया जाता है और  फिल्म की एडिटिंग कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा किया जाता है।

Prabhas 2022

इस साल प्रभास की Radhe Shyam ,Salaar ,Adipurush तीन फिल्में रिलीज होने वाली है। जिसकी शुरुआत 11 मार्च 2022 से होगी और उसके एक महीने बाद 14 अप्रैल को Salaar , और उसके 3 महीने बाद 11 अगस्त को प्रभास की फिल्म Adipurush रिलीज होगी।

राधेश्याम  सबसे पहले 30 जुलाई 2021 को रिलीज़ की योजना बनाई गई थी, इसे COVID-19 महामारी के कारण विलंबित किया गया था। यह फिल्म बाद में 14 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली थी, जो संक्रांति के त्योहार के साथ मेल खाती थी, लेकिन ओमिक्रॉन प्रकार के मामलों में वृद्धि के कारण अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी। फिल्म आखिरकार 11 मार्च 2022 को रिलीज होने वाली है

FOLLOW US ON

Leave a Reply